देसी ब्वॉय बन रसेल ने हिंदी गाने पर लगाए ठुमके

नई दिल्ली । शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को खेल के तनावों से मुक्त हो कर हिंदी गाना गाते सुना जा सकता है। केकेआर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन (510) बना चुके रसेल ने 'तू मेरा हीरो' के बोल पर जमकर थिरके और टीम के साथियों ने इसका भरपूर आनंद लिया। 'देसी बॉयज' के इस गाने की धुन पर दिनेश कार्तिक सहित सारे टीम मेंबर्स ने रसेल का साथ दिया।
