देहव्यापार के कई ठिकानों  पर मारा छापा 

अलीगढ़ । थाना लोधा पुलिस ने देह व्यापार के विभिन्न इलाके कों के कई मकानों में छापेमारी की। जिसके कारण इलाके में भगदड़ मच गई, लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आया। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को सूचना दी गई कि कई युवक युवतियां रंगरेलियां मना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर छापा मारने की तैयारी की मगर पुलिस को पहुंचने से पहले ही युवक युवतियां भाग खड़े हुए। कालोनी के लोगों ने बताया कि देह व्यापार के धंधे के कारण इलाके के शरीफ लोगों का बाहन निकलना दुश्वार को गया है। यहां आने वाले लोग शरीफ परिवार की बहू बेटियों पर भी बुरी नजर डालते हैं। लेकिन पुलिस की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

Leave a Reply