दो बेटों और बेटी के साथ पिता ने खाया जहर, 4 की मौत 

सोनीपत । सोनीपत के गांव दोदवा से एक दुखद खबर आ रही है। यहां एक किसान व उसके 3 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि कुछ आसपास के लोगों के अनुसार घर के बच्चे 2-3 दिनों से किसी को नहीं दिख रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार दोदवा गांव के किसान महिंद्र व 3 बच्चों की मौत रहस्यमय ढंग से हो गई है। पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार को बदबू आने के बाद लोगों ने दरवाजा खोला इसके बाद इस घटना का पता चला। आशंका जाहिर की जा रही है कि पहले महिंद्र ने अपने 3 बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया होगा बाद में खुद निगल लिया होगा। महेंद्र व उसकी पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बच्चों में समवीर की उम्र 11 साल, सोनिया की उम्र नौ साल और राजा की उम्र 6 साल थी। गांव दोदवा में किसान महिंद्र व उसके 3 बच्चे मृत मिले महिंद्र व उसके 3 बच्चे 2-3 दिन से किसी को दिखाई नहीं दे रहे थे। पड़ोसियों को आज घर से बदबू आई तो दरवाजे खोलने पर घटना का पता चला है। आशंका जाहिर की है कि पहले महिंद्र ने अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया और बाद में खुद निगल लिया है। महेंद्र व उसकी पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी। बच्चों में समवीर 11 साल का सोनिया 9 साल की राजा 6 साल का था।

Leave a Reply