दो लापता बच्चों का शव मिला

ठाणे, । मुंबई से सटे ठाणे के कोपरी में रहने वाले दो बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. ये दोनों बच्चे कोपरी के सुभाष नगर परिसर में रहते थे और इनके लापता होने की शिकायत कोपरी पुलिस थाना में शनिवार को 
दर्ज करवाया गया था. उन बच्चों के नाम शुभम विनोद देवकर (१५) और प्रवीण सत्यम कंचारी (१५) है. रविवार दोपहर कोपरी स्थित के.सी.इंजिनीयरिंग कॉलेज के पास मिठागर परिसर में उन दोनों बच्चों का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. 

Leave a Reply