दो साल में पहली बार दिल्ली के सभी अस्पतालों में कोविड वेटिंलेटर खाली

दिल्ली के सभी अस्पतालों में दो साल बाद कोविड वेंटिलेटर खाली हो गए हैं। इतना ही नहीं कोविड के समय आया आक्सीजन संकट भी अब दिल्ली में नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजधानी में पिछले छह महीनों में 44 नए आक्सीजन संयत्र चालू किए थे। इस समय दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में टोटल 1253 वेंटिलेटर खाली हैं।
दिल्ली में वेटिंलेटर और आक्सीजन की कमी के अलावा सामन्य बिस्तर भी खाली हैं, जिनकी संख्या 10 हजार के करीब है। साल 2020 से 2021 के दौरान दिल्ली सरकार ने स्वास्थय सेवाओं के विस्तार के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे, जिसमें अस्पतालों में बिस्तरों की संख्याओं में इजाफा किया गया था। इसके साथ ही अन्य स्वास्थय सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया था।
