धनबाद के चर्चिच वाहन रिकवरी एजेंट के घर एनआइए का छापा

 

धनबाद। एनआइए दिल्ली और रांची की टीम ने बुधवार सुबह धनबाद के चर्चिच वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को घर पर धावा बोल दिया। सुबह छह बजे से घर की घेराबंदी कर एनआइए जांच रही है। हालांकि एनआइए की तरफ से अभी छापेमारी की वजहों की जानकारी नहीं दी गई है। छापेमारी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से जानकारी दी जा सकती है। वैसे छापेमारी को लेकर धनबाद भौंचक है। इसे लेकर तरहतरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

धनबाद के बिनोद बिहारी चाैक के समीप पाल नगर में उपेंद्र सिंह का घर है। उपेंद्र सिंह धनबाद का बहुचर्चिच रिकवरी एजेंट है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके घर पर सुबह छह बजे एनआइए की टीम ने धावा बोल दिया। घर के अंदर प्रवेश करने के लिए एनआइए का कोफी देर तक इंतजार करना पड़ा। छापेमारी को लेकर एनआइए की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन दो मामलों की चर्चा है। एक हथियार तस्करी और दूसरा आरडीएक्स बरामदगी। छापेमारी के बाद एनआअए की तरफ से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। 

 

Leave a Reply