धारा 370 हटाने पर सीएम खट्टर बोले- नेहरू ने जो विषय उलझाया था उसे मोदी ने सुलझाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले को एतिहासिक करार दिया. सीएम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 सालों तक याद रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश की आजादी के समय यह विषय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उलझा दिया था. सरदार पटेल की धरती से आए लोह पुरुष अमित शाह ने इस मुद्दे को सुलझा लिया है. यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. पीएम का संदेश एक है, यह देश एक है, अखंड है. संदेशा हुआ इस देश की तरफ बुरी नजर से कोई भी देख सकता.

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

सीएम ने कहा कि धारा 370 को खत्म करने का बिल आया है. इससे जम्मू कश्मीर के दो भाग कर दिए गए हैं. लद्दाख को चंडीगढ़ की तरह यूटी का दर्जा मिला है तो वहीं जम्मू कश्मीर को दिल्ली की तरह यूटी का दर्जा मिला है.

कांग्रेस मुक्त भारत पर बोले

वहीं मनोहर लाल ने कहा कि हमने कांग्रेस मुक्त भारत कहा, उससे अभिप्राय कांग्रेस की उस विचारधारा को खत्म करना है, जिसका रास्ता भ्रष्टाचार, दलाल संस्कृति की ओर जाता है. हुड्डा की रैली पर सीएम ने कहा कि बदलने का काम जनता ने करना है.
 

Leave a Reply