धार्मिक आस्था पर अभद्र टिप्पणी आतंकवाद से कम नही – उषा आफले

बिलासपुर । धार्मिक मान्यताओं का विरोध करना एक बात है, लेकिन किसी एक धर्म को निशाना बना कर उपहास करना और उसे मानने वालो की आस्था पर अभद्र टिप्पणी करना एक बात, मै ऐसी प्रवत्ति को आतंकवाद से कम नहीं मानती।
20 मार्च को लोकेंद्र अहिरवार नामक एक व्यक्ति पर, हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए तारबाहर थाना बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया । जनता दरबार की टीम और सनातनी धर्म समर्थको ने इस कृत्य को सामने लाया । जनता दरबार मुहिम जो कि उषा आफले के नेतृत्व में प्रशासन और सामाज से पीडि़त लोगो को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है, उसके अंतर्गत सनातनी धर्म की भावना को ठेस पहुँचाने के लिए ये कदम उठाया गया । और इस मुहिम में श्रीमती उषा आफले की पूरी टीम ने सहयोग दिया जिसमें मुख्य रूप से मुकेश परिहार, राम सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, विपुल शर्मा, नागेंद्र कैवर्त, हर्ष तिवारी, राजेश खैरवार, रवि ताम्रकार, अनिमेष सोनी, अनिमेष गोरख, दीपक वस्त्रकार, केशव पांडे, स्नेहल दुबे, शत्रुघन सिन्हा, संग प्रियांक देवांगन ने हिन्दू संगठन के प्रतिनिधित्व में इस कृत्य को पंजीकृत कराया।
