नए साल के पहले दिन ताजमहल रहेगा बंद, नमा‎जियों को होगी अनुम‎ति

आगरा । नए साल के पहले दिन ताजमहल बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक इस बार ‎निराश हो सकते हैं। दरअसल, इस बार नव वर्ष का पहला दिन शुक्रवार को पड़ रहा है और इस ‎दिन ताज बंद रहता है सिर्फ नमाजियों को अनुमति रहती है। इसके अलावा करोना काल में धार्मिक स्थलों पर आगरा में अभी भी अभी रोक है। ऐसे में 1 जनवरी 2021 को ताजमहल का गेट बंद रहेगा और दूर-दूर से जो लोग ताज के भीतर साल के पहले दिन का स्वागत करने आना चाहते थे, उन्हें अब दूर से ही ताज का दीदार करना पड़ेगा। हालां‎कि, आगरा के अन्य स्मारक आगरा फोर्ट सिकंदरा शुक्रवार को भी खुले रहते हैं, यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहेगी। ताजमहल के दीदार की हसरत पूरी करने के लिए पर्यटकों को महताब बाग जाना होगा। नव वर्ष की खुशियां मनाने की इच्छा रखने वाले लोग महताब बाग ही जाएंगे। महताब बाग से ताज महल साफ-साफ दिखता है और यहां आकर के लोग ताज महल की यादें सहेज सकेंगे। महताब बाग से ताजमहल की चारों मीनारें एक साथ नजर आती हैं। ताज नगरी में होटलों पर रहेगी खास नजर नए साल के पहले दिन होटलों को कार्यक्रमों की अनुमति तो मिलेगी, लेकिन इसमें उपस्थित लोगों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। किसी भी कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति ही रह सकेंगे। सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोना के नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply