नए साल के पहले दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा-विधि

सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अगर घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। बेल पत्र चढ़ाए। भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।
भगवान भोले और मां पार्वती को भोग लगाए। भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें। ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। हवन करें फिर भगवान शिव की आरती करें।
