नए साल में दर्शकों को रिझायेंगे चीनू और रानी

जयपुर । नाहरगढ़ जैविक उद्यान के लिए वर्ष 2019 और 2020 खासा अच्छा नहीं रहा इन दो सालों में यहां बीमारी के चलते खासकर लॉयन और बाघों की मौतो के बाद अब यहां दर्शक बाघिन रंभा, महक और बाघ नहर और हाइब्रीड शेरनी सुहासिनी सहित अन्य वन्यजीवों के दीदार कर पा रहे है। वहीं लॉयन सफारी में अब शेरी तारा और शेर त्रिपुर ही बचे है लेकिन अब नाहरगढ़ जैविक उद्यान में चीनू और रानी को जल्द लाया जायेगा। जो यहां आने वाले दर्शकों को अपनी उपस्थिति से उत्साहित करेंगे। वहीं ओडिशा के नन्दन कानन चिडियाघर से मिली जानकारी के अनुसार एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जयपुर के नाहरगढ जैविक उद्यान लाए जाने वाले सफेद बाघ चीनू और बाघिन रानी का जन्म नन्दन कानन जू में ही हुआ है। चीनू की उम्र करीब 4 साल और रानी की उम्र करीब तीन साल है। दोनो के ही माइक्रोचिप नहीं लगाई गई है अभी दोनो बाघ-बाघिन पूरे दिन चिडियाघर में आराम फरमाते है एक्सचेंज के तहत दोनो के जयपुर आने के बाद नाहरगढ जैविक उद्यान में फिर से बाघों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।

Leave a Reply