नए 544 इंजीनियरों से बोले सीएम योगी- सिफारिश कभी न करना, सरकार जहां भेजे वहां जाना

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने शनिवार को सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के नवनियुक्त 544 सहायक अभियंताओं (Assistant Engineers) को नियुक्ति पत्र (Joining Letter) दिए. इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. साथ ही ही सीएम योगी ने नए इंजीनियरों को हिदायत भी दी कि सरकार जहां भेजे, वहां अच्छे से और ईमानदारी से काम करें. कभी भी नियुक्ति के लिए सिफारिश न करने की बात मन में बैठा लीजिए. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सभी नवनियुक्त अभियंताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह योजना बहुत पहले ही शुरू हो जानी चाइए थी लेकिन पहले की सरकारों के भ्रष्टाचार के चलते यह कार्यक्रम नहीं चल पाया. सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हमारी सरकार ने इस पारदर्शिता की शुरुआत की. अब इस व्यवस्था में किसी को सिफारिश करने की आवश्यकता नहीं पड़ी होगी.

जलशक्ति मंत्रालय के परिवार के रूप में कोई भेदभाव न हो, इसके लिए आज की प्रक्रिया सराहनीय है. 544 सहायक अभियंता पहली बार सिंचाई विभाग को एक साथ प्राप्त हो रहे है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान पूरी दुनिया का पेट भरने का सामर्थ्य रखता है. जरूरत है किसानों को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही सिंचाई की समस्या को खत्म करना. पहले की सरकारें किसानों पर ध्यान नहीं दे रही थीं. बाण सागर योजना को पूरा होने में 40 साल लगे, बात साफ है कि पिछली सरकारों के एजेंडे से किसान नहीं था.

दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की सिंचाई की व्यवस्था कराई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद 2 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन की सिंचाई की व्यवस्था हमने की है. अयोध्या से हमारा पुराना नाता है. सिंचाई विभाग ने इस बार राम की पौड़ी पर बड़ी व्यवस्था दी. पहले सरयू जी का पानी राम जी की पैड़ी में रहता था और सड़ जाता था लेकिन अब एक तरह से पानी आता है और दूसरी तरफ से दोबारा सरयू जी में जाता है. यह आज विभाग की सोच है.
कोई भी जिला इस बार बड़े स्तर पर नहीं दिखा बाढ़ प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात विगत वर्ष से ज्यादा थी लेकिन कोई भी ज़िला बड़े स्तर पर प्रभावित नहीं दिखा. यह तैयारी विभाग द्वारा पहले से ही की गई थी. आज 544 सहायक अभियंता हमारे पास आये हैं. अब अपनी डिग्री का व्यवहारिक प्रयोग कर जनता के लिए बड़ी योजनाओं को बनाकर काम करना होगा. पिछली सरकारों की गंदगी को हटाने का काम एक झटके में करना होगा. साथ ही सीएम योगी ने इन इंजीनियरों को हिदायत भी दी. उन्होंने कहा कि कभी भी नियुक्ति के लिए सिफारिश न करने की बात मन में बैठा लीजिए. सरकार जहां भेजे वहां अच्छे से व ईमानदारी से काम करें.

Leave a Reply