नक्सलियों ने दहशत फैलाने जहां की थी MLA की हत्या, वहां 1 बजे तक 75% वोटिंग

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By-Election) में मतदाताओं ने नक्सलियों (Naxalite) ने करारा जवाब दिया है. नक्सलियों ने अपनी दहशत कामय रखने के लिए जहां, विधायक भीमा मंडावी (MLA Bheema Mandavi) की हत्या की थी, वहां जनता ने लोकतंत्र (Democracy) पर भरोसा जताया है और बड़ी संख्या मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. दोपहर एक बजे तक उस बूथ पर 75 फीसदी तक वोटिंग (Voting) हो चुकी थी. तय समय सीमा तक यहां 95 प्रतिशत से अधिक वोटिंग होने की संभावना जताई जा रही है.
दंतेवाड़ा (Dantewada) के श्यामगिरी इलाके में पोलिंग बूथ (Polling Booth) में दोपहर एक बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हो चुका था. दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada Bypoll) में मतदाताओं को उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे स्थान से भी मतदाता वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं, जहां आवागमन के लिए सड़क तक नहीं है. मतदान केन्द्र क्रमांक 4 चेरपाल (Cherpal) और मतदान केन्द्र क्रमांक 6 पाहुरनार में मतदाता इन्द्रावती नदी (Indrawati River) पार कर पहुंचे हैं. इन्द्रावती नदी किनारे बसे छिंदनार व अन्य गांव कस्बों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. नगर सेना के जवानों ने इन मतदाताओं (Voters) को नदी पार कराने में मदद दी. बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान की समय सीमा निर्धारित की गई है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले 9 अप्रैल को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने नकुलनार मार्ग पर श्यामगिरी में आईईडी ब्लास्ट कर विधायक मंडावी के वाहन को उड़ा दिया था. इसमें विधायक मंडावी व 4 अन्य पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही दंतेवाड़ा विधानसभा सीट खाली थी, जिसके लिए अब उपचुनाव किए जा रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट से भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस ने देवती कर्मा को प्रत्याशी बनाया है.
