नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग विकासखण्ड में साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को आरंग स्थित सतनाम भवन में आयोजित कार्यक्रम में तीन करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें आरंग विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों में नगर पालिका विकास के लिए ढाई करोड़ रूपए, सड़क निर्माण के लिए 36 लाख 61 हजार रूपए, सी.सी. रोड निर्माण के लिए 11 लाख 35 हजार रूपए, आरंग के शासकीय अस्पताल में शौचालय निर्माण के लिए चार लाख 36 हजार रूपए, सतनाम भवन सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण के लिए 35 लाख 11 हजार रूपए तथा लैब निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
