नदी में खेलने गए थे बच्चे, 3 की डूबने से मौत, 4 बचाए गए

अजमेर: राजस्थान के सावर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के बच्चे बरसात का पानी देखने गए थे. इसी दौरान पानी का तेज बहाव आ जाने के चलते पानी में बह गए. ग्रामीणों और गोताखोरों ने प्रयास कर 4 बच्चों को जिंदा बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सावर पुलिस ने तीनों बच्चों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं. सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपें जाएंगे. 

दरअसल, गोपालपुरा गांव के बच्चे खारी नदी में बरसात का पानी देखने के लिए गए थे. इसी दौरान पानी का तेज बहाव आ गया और 7 बच्चे पानी में बह गए. ग्रामीणों ने अपनी जान खतरे में डालकर 4 बच्चों को पानी के बहाव से बाहर निकाल लिया. लेकिन, 3 बच्चे इस हादसे में पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

तीनों बच्चों के शव को निकालने के लिए गोताखोरों और पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 4 घंटे के लंबे रेस्क्यू के बाद तीनों बच्चों के शव बाहर निकलते ही मौके पर कोहराम मच गया. हर किसी की आंख नम थी. सावर पुलिस ने तीनों बच्चों के शव अस्पताल में रखवा दिए हैं. सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम होगा. 
 

Leave a Reply