नदी में बहने से दो लोगों की मौत

पालघर। मुंबई से सटे पालघर जिले में अलग-अलग दो नदियों में दो लोगों के बह जाने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासा के कीन्हवलीगांव स्थित बेजपाडा निवासी कैलाश नागु नडगा (28) दमण नदी के रास्ते खेत पर जा रहा था. नदी में अचानक पानी बढ़ने से वह पानी की तेज धार में बह गया. इसी तरह, जव्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के राहातेपाडा निवासी काकड बबन उंबरसाडा (55) घर आते समय साखरतोडी नदी में बह गया.
