नर्मदा नदी में तीन युवक डूबे, ग्रामीणों ने एक को बचा लिया

भरुच | भरुच के दीवा गांव के निकट नर्मदा नदी में आज तीन युवक डूब गए| खबर लगते ही स्थानीय लोग नदी पर जमा हो गए और एक युवक को बचा लिया| जबकि अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है| जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए तीन युवक के भरुच के दीवा गांव के निकट नर्मदा नदी में नहाने गए थे| जहां तीनों युवकों को डूबता देख स्थानीय लोग नदी पर जमा हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी| फायर विभाग की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया और गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया| हांलाकि अन्य दो युवकों का पता नहीं चला है| फायर विभाग की टीम दोनों युवकों की नदी में तलाश कर रही है| युवकों की तलाश में स्थानीय तैराक भी जुटे हुए हैं|
