नर्मदा बांध से डूब गया था गुजरात का ये गांव, 16 साल बाद फिर से आया नजर

गुजरात में नर्मदा बांध का जल स्तर कम होने से यहां बसा हाफेश्वर गांव सालों बाद फिर से दिखने लगा है। छोटा उदेपुर जिले का यह गांव 16-17 साल पहले डूब क्षेत्र में आ गय था। जिसके बाद यहां की सभी बस्तियों को खाली करवा दिया गया था। वहीं कुछ हफ्ते पहले से ही हाफेश्वर गांव के मंदिर का शिखर भी दिखने लगा है। इसके अलावा आसपास का इलाका भी अब नजर आ रहा है।
यहीं के एक विस्थापित का कहना है कि पहले नदी के आसपास के पहाड़ों तक पानी था लेकिन अब ये पानी घटने लगा है। नर्मदा बांध के कारण डूबे इस गांव में सालों पहले कच्चे घर और पांच से छह बस्तियां हुआ करती थीं। इस साल बांध का पानी 70 फुट तक कम हो गया है। साथ ही नदी का पट भी 1000 मीटर तक सूख चुका है।
