नवरात्रि व्रत के दौरान मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए बनाएं यह स्वीट डिशेज

अगर आपको मीठा खाना बेहद ही पसंद है तो आप नवरात्रि व्रत के दौरान इन डिशेज को बना सकती हैं नवरात्रि के दिनों में मां की असीम कृपा पाने के लिए भक्तगण व्रत रखते हैं। जहां कुछ लोग अपनी सुविधानुसार केवल एक या दो दिन ही व्रत रखते हैं, वहीं कुछ लोग पूरे नौ दिन व्रत रखकर मां की आराधना करते हैं और इस दौरान वे केवल कुछ खास खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं।

चूंकि व्रत के दिनों में खान–पान को लेकर कई तरह के प्रतिबंध होते हैं तो ऐसे में फूड क्रेविंग्स होना बेहद सामान्य है। अगर आपको भी मीठा खाना काफी अच्छा लगता है तो हो सकता है कि व्रत के दिनों में आपको मीठा खाने की इच्छा होती हो।

इस स्थिति में अधिकतर लोग मार्केट में नवरात्रि विशेष मिठाई व लड्डू आदि का सेवन करते हैं, जो उतने हेल्दी नहीं होते। अगर आप भी स्वीट लवर हैं तो ऐसे में आप घर पर कुछ विशेष मिठाईयां या स्वीट डिशेज तैयार कर सकते हैं, जो टेस्टी तो होगी ही, साथ ही व्रत के दिनों में भी इन्हें बेहद आसानी से खाया जा सकता है और इस तरह आपको बाजार की मिठाई में पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही स्वीट डिशेज के बारे में बता रहे हैं–

दूध पाक

दूध की मदद से बनने वाली यह मिठाई बेहद ही स्वादिष्ट होती है और अगर आप एक आसान तरीके से नवरात्रि व्रत के दौरान मिठाई बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप दूध पाक बना सकती हैं।

दूध पाक की सामग्री–

  1. फुल फैट दूध – 5 कप
  2. केसर के धागे
  3. गर्म दूध – 1 बड़ा चम्मच
  4. लंबे दाने वाले चावल – 1 बड़ा चम्मच
  5. घी – 1 बड़ा चम्मच
  6. चीनी – 1/2 कप
  7. इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  8. बादाम – 1 बड़ा चम्मच कटे हुए
  9. पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ

दूध पाक बनाने की विधि–

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 टेबलस्पून गुनगुना दूध लेकर उसमें केसर मिलाकर एक तरफ रख दें।
  • अब चावल को अच्छी तरह धोकर छान लें। 
  • अब आप इसमें थोडा़ सा घी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे एक तरफ रख दें।
  • एक कड़ाही में दूध को तेज आंच पर उबालें और बीच–बीच में दो बार हिलाएं। इसमें केवल 5 मिनट का समय लगेगा।
  • घी–चावल का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
  • अब आप इसे बीच–बीच में हिलाते हुए मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं। 
  • साथ ही पैन के किनारों को बीच–बीच में खुरचत रहें।
  • अब इसमें केसर वाला दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालें। 
  • इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • आप इन्हें धीमी आंच पर या चीनी के पूरी तरह से घुलने तक लगभग 5-7 मिनट के लिए पकाएं। 
  • अब आप इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर कम से कम आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अंत में, इसके ठंडा होने पर पिस्ते और बादाम से सजाकर परोसें।

Leave a Reply