नशे का खात्मा करने को इकट्ठे हुए पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, रणनीति पर हुई चर्चा

नशा और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर आए हैं। बैठक इस समय चंडीगढ़ में चल रही है, जिसमें कई मुद्दों पर और एक खास रणनीति बनाने पर चर्चा चल रही है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य राज्यों के सीएम मौजूद हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह बैठक बुलाई है। बैठक का उद्देश्य नशे के खात्मे के लिए एक्शन प्लान तैयार करके संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति तैयार करना है। बैठक में पुलिस विभाग के आला अफसर भी मौजूद हैं।

Leave a Reply