नहीं थम रहा चोरों का आतंक, बंद मकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी और नकदी पर किया हाथ साफ

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले( Churu district) में इन दिनों चोरों के हौंसले इतने बुलंद है. चोरों (Thief) ने एक बार फिर पुलिस( Churu police) को चुनौती देते हुए शहर के एक बंद मकान (Closed house) में धावा बोल डाला. चोरों ने मकान के ताले तोड़ नगदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर डाला. चोरी की ये करतूत मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV footage) में कैद हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तफ्तीश शुरू कर दी है.
चोरों ने मकान से चुराई ज्वैलरी और नकदी
घटना शहर के पूनियां कॉलोनी की है, यहां चोरों ने पितराम के बंद मकान को निशाना बनाया. चोरों ने कमरों और संदूक के ताले तोड़कर नगदी और ज्वैलरी(Cash and Jewelry) पर हाथ साफ कर डाला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने रात को ही घटनास्थल का मुआयना किया. बदमाशों की गतिविधियां एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.वहीं शहर में लगातार हो रही चोरी से पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.
एक सप्ताह में हुई ये तीसरी चोरी
सीसीटीवी के मुताबिक घटना 4 सितंबर को इस मकानन में चोरी की गयी थी. जिसका शनिवार रात उस वक्त पता चला जब मकान मालिक पितराम अपने बंद मकान में पहुंचा. बहरहाल पिछले एक सप्ताह में इस इलाके में चोरी की ये तीसरी घटना है. जहां चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए हैं. पुलिस के मुताबिक तीनों चोरियों में समानता यह है कि चोर घर के सामान के बजाय नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर रहे हैं. इससे पहले चोर सूने मकानों, दुकानों को ही नहीं बल्कि दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग (Chain Snatching) की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.
