नहीं लग रहे एरियर्स के बिल,बे-रंग रहेगी होली

जबलपुर। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का ७५ प्रतिशत एरियर्स देने के आदेश १६ मार्च को जारी कर दिये हैं लेकिन आईएएस लॉबी के कर्मचारी विरोधी कार्यवाही के कारण सर्वर में आईएफएमआईएस में लिख आ रहा है कि अभी शासन के आदेशानुसार भुगतान की यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।इससे सरकारी आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ रही हैै। सरकार को कर्मचारी विरोधी बताने की अधिकारियों द्वारा चाल चली जा रही है। म.प्र. शासन वित्त विभाग बल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के क्रमांक एफ ८-५/२०२०/नियम,चार भोपाल १६ मार्च को स्पष्ट निर्देश जारी किये गये हैं कि नगद भुगतान तत्काल किया जाये। २२ मार्च को समय ३.५० बजे तक बकाया एरियर्स की राशि सर्वन न चलने के कारण जनरेट नहीं हो रही है। संघ के संजय यादव,योगेन्द्र दुबे, अर्वेंद्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह आदि ने एरियर्स के बिलों का भुगतान तत्काल कराये जाने की मांग की है। भुगतान न होने से कर्मचारियों की होली बेरंग ही जायेगी।
