नागौर में कार सवार बदमाशों ने टोलकर्मियों से मारपीट कर गेट तोड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद

नागौर. जिले के बड़ी घाटी टोल नाके पर रविवार की रात टोलकर्मियों के साथ मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है. लूटपाट की इस घटना को दो कारों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने अंजाम दिया. इस दौरान टोल नाके पर बदमाशों (miscreants) ने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया. यह पूरी वारदात टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद (captured in CCTV) हो गई है. बदमाशों ने टोल गेट (toll gate) को तोड़ दिया. टोलकर्मियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद थांवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में टोलकर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर बाड़ी घाटी टोल नाके पर उत्पात मचाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

सीसीटीवी कैमरे टोल गेट तोड़ते नजर आ रहे हैं बदमाश

सीटीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार सवार युवकों के टोल नाके पर तैनात टोलकर्मी के साथ पहले मारपीट की और फिर उसके बाद वहां हंगामा करने लगे. वीडियो फुटेज में युवक टोल गेट को तोड़ते साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक टोलकर्मी पर हमला करते भी नजर आ रहे हैं.

 

Leave a Reply