नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

रानोली (सीकर)। 11वीं कक्षा में पढ़ रही 17 साल की नाबालिग से अपने ही पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। बेटी ने रानोली थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह मंगलवार को अपनी मां के साथ थाने पर आई। पिता पर दो दिन पहले ही नाबालिग से ज्यादती करने की बात नाबालिग की मां ने पुलिस को बताई है। इस दौरान दोनों के बीच में कहासुनी भी हुई। नाबालिग ने मां को दो-तीन महीने से ज्यादती किए जाने की बात बताई। उसने बताया कि पापा उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करते थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी पिता मजदूरी करता है और आदतन शराबी है।

Leave a Reply