नारायणी सेना ने लिया भगवा दिवस को मनाने का संकल्प 

अलीगढ़/मथुरा ।  भगवा दिवस के पावन अवसर पर नारायणी सेना न्यास व  नारायणी सेना नारी शक्ति  ने भगवा महोत्सव का आयोजन नारायणी सेना नारी शक्ति के प्रांतीय कार्यालय गतआश्रम नारायण जी महाराज नियर विश्राम घाट पर प्रांतीय प्रमुख पुष्पा बंसल की अध्यक्षता में संपन्न  हुआ। 
जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायणी सेना नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य व वशिष्ट समाजसेवी डॉक्टर जमुना शर्मा व नारायणी सेना न्यास प्रमुख आचार्य मनमोहन  रामानुज उपस्थित रहे। महोत्सव का शुभारंभ नारायणी सेना के आराध्य देव चक्रधारी श्री .ष्ण जी को पुष्प माला पहना कर दीप प्रज्वलित  किया और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान पुष्पमाला और .पाण भेट की। 
 इसके साथ ही नारायणी सेना नारी शक्ति ने समस्त पदाधिकारियों को भगवा तिलक लगाकर सब का सम्मान किया और आज के इस पावन पर्व पर सम्पूर्ण राष्ट्र में भगवा में मनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही मथुरा को तीर्थ नगरी और मां गंगा यमुना में गिर रहे नाले नालियों को बंद कराने व श्री .ष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के चलते हस्ताक्षर अभियान को भी चलाया गया। 
इस महोत्सव में शिवसेना जिला प्रमुख बृज बल्लभ शर्मा  शैलेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे उपस्थित पदाधिकारियों में शीतल आचार्य  पुष्पा बंसल   भारती शर्मा शशि आचार्य  भुवनेश सोनी  रीता नीतू माथुर मोहिनी वर्मा मनोज चतुर्वेदी भोला पांडे नरेश शर्मा बब्बू पंडित दीपक कुमार हिमांशु शर्मा  देवांशु शर्मा रामबाबू शर्मा आदि मौजूद थी।  

Leave a Reply