नारियल पानी से निकली खतरनाक चीज को देख फटी रह गई महिला की आंखे

नई दिल्ली। गर्मियों में नारियल पानी से होने वाले फायदों से हर कोई जानता है। चिलमिलाती धूप होने पर नारियल पानी ना सिर्फ कूल और रिलैक्स रखता है, बल्कि आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है लेकिन अगर इसी पानी में से कोई खतरनाक चीज निकल आए तो आपको कैसा महसूस होगा? न्यूयॉर्क की रहने वाली बारबरा किनले के साथ ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना हुई।
मीडिया से बातचीत के दौरान बारबरा ने बताया कि गर्मी के मौसम में अच्छा महसूस करने के लिए जब जैसे ही उसने कोकोनट वॉटर' पिया उसकी तबियत और बिगड़ गई। महिला ने बताया कि कोकोनट वॉटर में अजीबो गरीब चीज थी। इसके बाद महिला ने सारी घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूछा कि वो था क्या, तो कुछ लोगों ने कहा कि वो एक तरह की मछली थी और कुछ लोगों ने कहा कि वो ऑक्टोपस था। सवाल अब यह उठता है कि वो नारियल पानी की बोतल में आया कैसे? ४३ हजार बार महिला की पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
 

Leave a Reply