निगम की प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

भोपाल। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित पॉलीथीन का संग्रहण, विक्रय आदि करने वालों के विरूद्ध पॉलीथीन जप्ती एवं जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगम के जोन क्र. 04 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वार्ड क्र. 20 के अंतर्गत मारवाड़ी रोड पर स्थित मेसर्स मुकेश प्लास्टिक पर छापामार कार्यवाही करते हुए अमानक स्तर की 20 किलोग्राम पॉलीथीन कैरीबेग जप्त करने की कार्यवाही की साथ ही 02 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। उक्त कार्यवाही जोन क्र. 04 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शाहब खान के नेतृत्व में जोन में पदस्थ अमले द्वारा की गई। निगम द्वारा यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
