निगम ने शुरू की आवारा कुत्तों की धरपकड़
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं! जिस पर कार्यवाही करते हुए आज स्मृतिनगर, शांति नगर, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, मंगल बाजार छावनी के आसपास क्षेत्र में विचरण कर रहे आवारा कुत्तों को पकड़ा गया, जिसे डॉग हाउस में बधियाकरण करने हेतु रखा गया है! शिकायत के आधार पर आवारा कुत्तों को पकडऩे का कार्य जारी है! इसी तरह आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर 17 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया! निदान 1100 मे भी प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है, जिसमें कुत्ते पकडऩे की भी शिकायत आए दिन प्राप्त होती रहती है जिसके लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है! आवारा कुत्तों को पकडऩे का कार्य तुलसी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है, इनके टीम में 8 से 10 लोग सम्मिलित है, जिनके पास दो वाहन उपलब्ध है इन वाहनों के माध्यम से आवारा कुत्तों को पकडऩे का कार्य किया जाता है! कुत्तों को पकडऩे के लिए तुलसी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा 20 से अधिक जालियां तैयार की गई है जिसके माध्यम से कुत्ता पकडऩे का कार्य किया जा रहा है! खतरनाक एवं पागल कुत्तों को पकडऩे के लिए इनके पास इंजेक्शन भी उपलब्ध है! एजेंसी के संचालक वर्मा ने बताया कि इन दो-तीन दिनों में मॉडल टाउन क्षेत्र, कांट्रेक्टर कॉलोनी, पावर हाउस, बालाजी फर्नीचर के सामने सुपेला, संग्राम चौक, राधिका नगर, स्मृति नगर, नेहरू नगर आदि क्षेत्रों से कुत्ता पकडऩे का कार्य किया गया है!
