नीट की काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे छात्र कर लें तैयारी

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले किए हाल ही में हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET-UG) का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब छात्र बेसब्री से काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस एंट्रेंस टेस्ट में जो छात्र सिलेक्ट हुए हैं उन्हें उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेज एलॉट होगा।  नीट–यूजी के लिए इस हफ्ते से काउंसिलिंग की शुरुआत की जा सकती है। काउंसिलिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को बता दें कि उन्हें इसके लिए सबसे पहले ऑल इंडिया और स्टेट काउंसलिंग वेबसाइट्स पर खुद को रजिस्टर कराना होगा और अपने स्कोर के बेसिस पर कॉलेज की च्वॉइस मार्क करनी होगी और सीट प्रिफरेंस बताना होगा। इसके साथ ही छात्रों को चाहिए कि वो काउंसिलिंग से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी नियम ध्यान से पढ़ लें। अगर आप इस बार अपने नीट स्कोर से खुश नहीं हैं, और इस परीक्षा में अगले साल और बेहतर करना चाहते हैं तो सफलता के NEET Online Classes- JOIN NOW की मदद ले सकते हैं।

Leave a Reply