नीट पीजी उत्तीण सेवारात चिकित्सकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने बनी समिति

भोपाल। नीट पीजी उत्तीर्ण सेवारत चिकित्सकों को प्रदेश के मेडिकल कालेजों की डिग्री सीट्स पर 50 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में नीतिगत निर्णय लिये जाने के लिये राज्य शासन ने बुधवार को एक समिति का गठन किया। दरअसल हाईकोर्ट ने अपने गत 31 अगस्त 2020 के निर्णय में यह आरक्षण देने के लिये कहा है। समिति के अध्यक्ष संचालनक स्वास्थ्य सतीश कुमार एस बनाये गये हैं जबकि  संचालक चिकित्सा डा. उल्का श्रीवास्तव, अपर संचालक स्वास्थ्य सपना लोवंशी, अपर संचालक स्वास्थ्य डा. वीणा सिन्हा, उप संचालक चिकित्सा शिक्षा डा.राजेंद्र शर्मा एवं उप संचालक स्वास्थ्य डा. बीडी खरे सदस्य नियुक्त किये गये हैं। समिति को एक सप्ताह में अपनी अनुशंसायें प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।
 

Leave a Reply