नेल पेंट अप्लाई टिप्स एंड ट्रिक्स

हमेशा अच्छी नेल पेंट का इस्तेमाल करें। नेल पॉलिश लगाने के बाद कुछ देर के लिए अपनी उंगलियों को ठंडे पानी में डुबो दें। नेल पॉलिश अच्छी तरह से फिक्स हो जाएगी और दूर से ही चमकेगी।

नेल पॉलिश लगाते समय ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल तभी करें जब नाखून पूरी तरह से सूखे हों और हां, नेल पॉलिश लगाने के पहले अपने नाखूनों को शेप दे दें। बाद में ऐसा करना सही नहीं रहेगा।

नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल पेंच का एक ट्रांसपेरेंट कोट लगाना जरूरी है। इसे ब्रश से नाखूनों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए और फिर ब्रश को ट्रासपेरेंट नेल पेंट में डुबोकर नाखूनों के दो अलग–अलग हिस्सों में भी एक कोट लगाना चाहिए। जब टांसपेरेंट नेल पेंट अच्छी तरह से सूख जाए, उसके बाद ही अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं और यह उसी तरह से लगाएं जैसे बेस को लगाया है। पहला कोट सूखने के बाद ही नेल पॉलिश का दूसरा कोट लगाएं।

अगर नाखूनों पर पहले से ही कोई नेलपेंट लगा हुआ है तो उसी के ऊपर दूसरा नेल पेंट लगाने की गलती न करें इससे नेल पेंट का असली कलर नहीं आएगा और न ही वो सही तरीके से अप्लाई हो पाएगा। नेल पेंट को नाखूनों से रगड़कर हटाने की कोशिश न करें।

नेल पेंट को लगाने से पहले हल्का शेक कर लें और ब्रश को लगाने से पहले बॉटल के किनारे हल्का पोंछते हुए निकालें। ऐसा नहीं करने से ब्रश में बहुत सारा नेल पेंट निकल आता है और फिर नेल पर सही तरीके से अप्लाई नहीं हो पाता।

Leave a Reply