नेल मास्क के ज़रिए अपने नाखूनों और हाथों को बना सकती हैं आकर्षक

हम त्वचा की देखभाल के दौरान नाखूनों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जबकि नेल केयर भी ज़रूरी है, क्योंकि चेहरे के बाद हाथों पर सबसे पहले एजिंग का असर दिखाई देने लगता हैं। तो यहां बताए जा रहे होममेड नेल मास्क के ज़रिए अपने नाखूनों और हाथों को आकर्षक बना सकती हैं।
ऑरेंज–गार्लिक नेल सोक
लहसुन, नाखूनों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। तो वहीं संतरे में मौज़ूद विटमिन–सी कोलेजन को बढ़ावा देता है।
पैक बनाने का समय : 5 मिनट
संतरे का जूस+लहसुन
सामग्री
1/2 कप संतरे का जूस, 1 पिसा हुआ लहसुन
विधि
एक बोल में दोनों चीज़ों को मिलाएं। इस बोल में अपने नाखूनों को करीब 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें।
अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। टॉवल से पोछें। इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
फायदा : इस मास्क से नाखूनों की त्वचा को आराम मिलेगा और उनकी मज़बूती बढ़ेगी।
हनी एंड एग नेल मास्क
अंडे की जर्दी नाखून को मज़बूती और प्रोटीन प्रदान करती है। शहद एक एंटी–इंफ्लेमेट्री और एंटी–फंगल एजेंट के रूप में काम करता है।
पैक को बनाने का समय : 5 मिनट
शहद+अंडा
सामग्री
1 अंडे की जर्दी, 1 टीस्पून शहद, 1 टेबलस्पून पानी, कुछ बुूंदें लैवेंडर ऑयल
विधि
बोल में सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएं। इसे नाखूनों और उनके क्यूटिकल्स पर लगभग 15 मिनट लगा रहने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो दें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
फायदा : इससे नाखूनों के आसपास की खुरदुरी त्वचा ठीक हो जाएगी।
