नोकिया 3310 लौट आया नए अवतार में, जानें इसके बारे में

लोकप्रिय नोकिया 3310 फ़ीचर फोन की रविवार को आधिकारिक तौर पर वापसी हो गई। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में  नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है। नोकिया 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि नोकिया 3310 भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा।

नया नोकिया 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। नोकिया 3310 वार्म रेड, यलो, डार्क ब्लू और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

नोकिया ने रविवार को आयोजित इवेंट में दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी लॉन्च किए। वहीं, नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply