नोरा की रेड ड्रेस ने फैंस की बढ़ाईं धड़कनें

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आजकल अपने ग्लैमरस फोटो की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। रेड ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी भा रहा है। आज हम आपको नोरा फतेही के कुछ ड्रेस लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे। 
हाल में नोरा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें से एक में वह लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। रेड शिमरी ड्रेस जिसकी स्ट्रैपी डिजाइन और स्केवअर नेक उनको गॉर्जियस लुक दे रहा है। इसमें वह कमाल लग रही हैं और फैंस को और दीवाना बनाने में कामयाब होती नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उनके बाल स्ट्रेट किए गए हैं। वहीं उनकी लिपस्टिक न्यूड टोन की नजर आ रही है। उनकी इस फोटो पर फैंस का दिल फिदा है। लोग तारीफों भरे कमेंट दे रहे हैं। जब डिनर पार्टियों की बात आती है, तो क्या हम सभी को एक ट्रेंडी काली ड्रेस काफी भाती है। नोरा फतेही ने भी इसी तरह की एक ड्रेस को पहना है। इसमें वह काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इस पर मेटैलिक वर्क किया गया है। नोरा फतेही ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इंडियन हो या वेस्‍टर्न हर आउटफिट को वह बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी करती दिखती हैं। यही वजह है कि फैंस की नजर जहां उनके डांस स्टेप्स को सीखने पर होती है, वहीं उनके आउटफिट भी उनके फैंस को आकर्षित करते रहे हैं। 
बता दें ‎कि  नोरा फतेही बॉलीवुड की परफेक्ट डांसरों में शुमार की जाती हैं। वह जो कुछ भी पहनती हैं वह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। हालांकि इन दिनों वह अपने ग्लैमरस फोटो की वजह से लोगों का ध्‍यान खींच रही हैं। वह कभी अपने डांस तो कभी अपने अलग लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
 

Leave a Reply