नौकर मालिक की बेटी के साथ कर रहा था ऐसा काम, बीमार हुुुई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा

परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, उन्हीं का नौकर किशोरी को हवस का शिकार बना रहा था। डर के कारण किशोरी चुप थी। उस की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद किशोरी ने यह चौकाने वाला राज खोला। डेढ़़ माह में नौकर ने किशोरी से दो बार दुष्कर्म किया। बिहार के रहने वाले आरोपित नौकर को सीआइए ने जिला सारण से गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बिहार के जिला सारण का रहने वाला आरोपित युवक उसकी पिता की दुकान पर काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे, जबकि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान नौकर घर पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया।

नौकर ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में डर के कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के डेढ़ माह बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि किशोरी डेढ़ माह की गर्भवती है।

 

कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत

पुलिस ने पीडि़त किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए। कोर्ट ने नाबालिग की सेहत और बच्चे की धड़कन नहीं बनने की बात को मद्देनजर रखते हुए गर्भपात की इजाजत दे दी है। पीडि़ता को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। नारायणगढ़ की महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply