न्यूज एंकर ने 5वीं मंजिल से कूद की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेरा दिमाग ही मेरा दुश्‍मन’

हैदराबाद: तेलुगु समाचार चैनल में काम करने वाली एक एंकर ने पारिवारिक कलह के चलते यहां अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कथित रूप से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज बताया कि घटना रविवार देर रात की है। एंकर की पहचान वी.राधिका रेड्डी (36) के रूप में की गई है। एंकर का पति से विवाद चल रहा है था और फिलहाल वह आपने मात पिता के घर पर रह रही थी। कुकाटपल्ली पुलिस थाने के निरीक्षक वी प्रसन्न कुमार ने बताया कि राधिका ऑफिस से रविवार रात 10.40 मिनट पर घर लौटी। इसे बाद वह इमारत के टॉप फ्लोर पर पुहंची और वहां से छलांग लगा दी।


एंकर को अनेक चोटें आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके बैग से सुसाइड नोट मिला है जिसमें कहा गया है कि वह ‘अवसाद’ में हैं। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, उसका दिमाग ही उसका दुश्मन है। पुलिस ने बताया कि करीब12 साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। कुछ घरेलू विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है पारिवारिक विवाद से वह अवसाद में थी और शायद इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने इसमें किसी तरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पेास्टमॉर्टम के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।


Leave a Reply