पंजाबः अकाली दल के नेता व पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का निधन, 17 वर्ष एसजीपीसी सदस्य भी रहे

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का शुक्रवार की सुबह देहांत हो गया। वे 88 साल के थे, और उन्होंने तड़के चार बजे एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। लिबड़ा 17 वर्ष तक एसजीपीसी के सदस्य भी रहे हैं।
लिबड़ा पहली बार 1985 में खन्ना से विधायक बने। लिबड़ा 2004 से 2012 तक बतौर सांसद लोकसभा सदस्य रहे। उन्होंने 2004 में अकाली दल की टिकट से रोपड़ से और 2009 में कांग्रेस की टिकट से फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर संसद पहुंचे।

लिबड़ा 1998 से 2004 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। लिबड़ा एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जथेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के करीबी रहे हैं।

 

Leave a Reply