पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भंगड़े के चाहवान हैं

पंजाब  : कपूरथला की इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पहली बार पहुंचे सीएम चन्नी ने सिक्योरिटी को दरकिनार करके 20 सेकेंड तक भंगड़ा डाला।  

इसकी झलक गुरुवार को कपूरथला की इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दिखी। यूनिवर्सिटी में पहली बार पहुंचे सीएम चन्नी ने भंगड़ा टीम के साथ जमकर भंगड़ा डाला। सिक्योरिटी को दरकिनार करके सीएम भंगड़ा टीम का आग्रह मानते हुए मंच पर जा पहुंचे और उनके साथ करीब 20 सेकेंड तक भंगड़ा डालकर टीम को प्रोत्साहित किया। 

भंगड़ा लवर सीएम चन्नी बेशक मंच पर अपने साथी राजनेताओं के साथ बैठकर बातें कर रहे थे, लेकिन उनके मन में भंगड़े की थाप के साथ थिरकने का मन हो रहा था। भंगड़ा टीम के सदस्यों ने चन्नी से भंगड़े का आग्रह किया। टीम को दो बार सीएम की सिक्योरिटी ने लौटा दिया, लेकिन उनकी ओर से तीसरी बार किए गए आग्रह को सीएम ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद सीएम तत्काल टीम के सदस्यों के साथ स्टेज पर पहुंचे और जमकर भंगड़ा डाला। 

Leave a Reply