पंजाब में डेंगू का खतरा बरकरार

लुधियाना । जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला। जिसके बाद जिले में कोरोना के 87621 तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ जिले में डेंगू के चौदह नए मरीज मिले। यह मरीज अवतार नगर, फौजी मोहल्ला, अशोक नगर, हैबाेवाल कलां, सिविल लाइन के रहने वाले रहें। वहीं राहत की बात यह रही कि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 1412 तक पहुंच गई।
जिले में पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के मरीज अधिक है। पिछले साल डेंगू के 1366 मरीज थे। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में काेराेना के बाद डेंगू का खतरा बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है।
