पटना में एक बाइक पर 7 लोग आए सवार, फोटो वायरल

पटना । पटना में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक बाइक पर 7 लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल, फोटो में बाइक पर बैठे हर उम्र के बच्चे, युवा और महिला नजर आ रहे हैं। बाइक के आगे वाले हिस्से पर तीन बच्चे बैठे हैं। इसके बाद इन बच्चों के पिता और फिर एक बच्चा। इसकी बाद सबसे पीछे मां और उनकी गोद में एक छोटा मासूम सा बच्चा नजर आ रहा है। इस फोटो को देखकर सामने खड़े पुलिस ऑफिसर हाथ जोड़ कर इन्हें ऐसा न करने की विनती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर बिहार के ढाका की है जोकि पूर्वी चंपारण में आता है। बता दें कि ढाका थाने में तैनात दरोगा चंदन हाथ जोड़कर बाइक पर सवार लोगों से विनती कर रहे हैं कि वो ऐसा न करें। वहीं, इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं।
