पटरी से उतरी ट्रांस हार्बर की लोकल

ठाणे, । रविवार शाम करीब सात बजे मध्य रेलवे के ठाणे-वाशी ट्रांस हार्बर मार्ग पर एरोलो के पास गणपति पाड़ा इलाके में ठाणे-वाशी (टीवी-८५) लोकल ट्रेन के दो डिब्बे के पटरी से उतर जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. चूँकि छुट्टी का दिन था इसलिए उपनगरीय गाड़ी में ज्यादा भीड़ नहीं थी. इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने तत्काल ठाणे-वाशी-पनवेल के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी है और पटरी से उतरे डिब्बे को पुनः पटरी पर लाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है
