पति द्वारा अपने साथ विदेश नहीं ले जाने से नाराज 75 वर्षीय वृद्धा ने शक के कारण दिया तालाक

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। व्यापारी पति के अपने साथ विदेश नहीं ले जाने से नाराज 75 वर्षीय एक वृद्धा ने पति के चरित्र पर शंका जताई है। वृद्धा ने महिला हेल्प लाइन 181 पर फोन कर पति से तलाक लेने की मांग की। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने वृद्ध दंपति को काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि अंत में दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना पसंद किया।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद शहर के मीठाखली में रहते व्यापारी दंपति की शादी के 55 साल हो चुके है। उनके बच्चों के भी बच्चें है। गत दिनों वृद्ध को बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाना पड़ा। जिससे उनकी 75 वर्षीय पत्नी नाराज हो गयी। वह उनके चरित्र पर शंका करने लगी।
वृद्धा ने महिला हेल्पलाइन 181 अभयम पर फोन कर पति की शिकायत की कि उनके पति कपड़े के व्यापारी है और उनकी आफिस में ज्यादा महिलाएं काम करती है। वे कभी काम के सिलसिले में विदेश जाते हे तो मुझे साथ नहीं ले जाते है। वे किसी और महिला के साथ विदेश जाते है। मुझे उनसे तलाक चाहिए। महिला पुलिस कर्मियों वृद्धा की बात सुनकर पति से भी बात की पति ने कहा कि वह काम के लिए विदेश जाते है। काम की व्यस्तता के चलते पत्नी को विदेश नहीं ले जाते है। वह इस बार-बार के झगड़े से परेशान हो गया। उसे भी तलाक चाहिए।
महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि दंपति बहुत समझाया गया। लेकिन दोनों समझने को तैयार नहीं थे। वृद्ध के दो बंगले है। जिससे एक बंगला पत्नी को देने के लिए तैयार है और हर महीने भरषपोषण भी देंने की बात स्वीकारने के बाद दंपति स्वेच्छा से अलग हो गये।
