पति ने पत्नी और दो बेटियों को जलाया जिंदा, तीनों की मौत

कटिहार । बिहार के कटिहार जिला में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी अपनी पत्नी और दो बेटियों की जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। यह घटना रोशना थाना क्षेत्र के लाभा गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद ताहिर फल का व्यापारी है। उन्होंने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी मरजीना और दोनों बेटी को जिंदा जला कर मार डाला। आरोपी की एक बेटी की उम्र 10 वर्ष और दूसरी की तीन वर्ष थी। एक साथ तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। तीन लोगों की हत्या से लोग आक्रोशित हैं। पुलिस फिलहाल लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।
