पति से विवाद होने पर महिला ने अपनी तीन माह बेटी कि की हत्या

नई दिल्ली ।  इस बाबत शालीमार बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के क्रम में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।संजीत यादव अपनी पत्नी अंजलि के साथ हैदरपुर स्थित झुग्गियों में रहते हैं। दंपती के घर तीन माह पूर्व ही बेटी ने जन्म लिया था। संजीत माडल टाउन इलाके में एक कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि अंजलि ने गुरुवार की सुबह नाश्ता नहीं बनाया। ऐसे में पति- पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि, संजीत अपने काम पर चले गए। लेकिन अंजलि ने गुस्से में आकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अंजलि ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply