पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप पर पति ने लगाई फांसी

सोनीपत । हरियाणा में सोनीपत जिले स्थित दातौली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने अाया है। दरअसल, मृतक (रवि) के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर गांव के एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार बीते 2 साल से रवि की पत्नी के गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम रवि ने जब दोनों को एक साथ देख लिया, तो पत्नी और उसके साथी ने मिलकर रवि की पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर रवि ने खुदकुशी कर ली।. फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रवि (मृतक) की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने बताया कि उसकी गांव के ही अमित नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध थे। परिजनों का मानना है कि पत्नी और उसके साथी ने मिलकर उनके बेटे रवि को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। वहीं मामले में पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजदिया गया है। फिलहाल, मृतक की पत्नी और उसका साथी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
