पत्नी से झगड़ा होने पर सास को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

लखनऊ. लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अलखनन्दा अपार्टमेंट में शनिवार देर रात अभिषेक सिंह नामक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ाया लिया. इस गोलीकांड से पूरे अपार्टमेंट में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं वहीं उसकी सास का इलाज चल रहा है.

पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था. इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था. प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.
मृतक अभिषेक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने इस वारदात में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था वह लाइसेंसी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.
 

Leave a Reply