पश्चिम बंगाल: गंगासागर में भगदड़, 6 की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गंगासागर मेले में गुरुवार को भीषण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ मेंं सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में छह महिलाएं और एक बच्चा है।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के दिन यह भगदड़ उस समय मची जब श्रद्धालु स्नान के लिए जाने के वास्ते एक नौका पर चढऩे का प्रयास कर रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को नौका पर सवार होने के लिए मना किया गया था क्योंकि जलस्तर कम था।

दक्षिणी 24 परगना के जिला अधिकारी खलील अहमद ने बताया कि यह हादसा सुबह 4.30 से पांच बजे के बीच हुआ। नौका पर सवार होने की अफरा-तफरी में श्रद्धालुओं ने बैरिकेड तोड़ दिया। हम श्रद्धालुओं के हर समूह को सलाह देते हैं वे महिलाओं और बच्चों को बीच में रखें। परंतु यहां ऐसा नहीं किया गया था।

Leave a Reply