पहली एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त स्लेट-पेंसिल व पेन

भोपाल।प्रदेश के शासकीय प्रायमरी स्कूलों में पहली एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को फाइबर स्लेट, एक पैकेट स्लेट पेंसिल, 5 नग एचबी पेंसिल, 5 नग रबर, 2 नग शर्पनर एवं 12 नग रंगीन पेंसिल प्रति विद्यार्थी के मान से मुफ्त मिलने जा रही है।
शिवराज सरकार ने इसके लिये राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से सभी जिला शिक्षा केंद्रों को प्रति विद्यार्थी 70 रुपये के मान से राशि आवंटित कर दी है। यह कदम इन विद्यार्थियों के दक्षता उन्नयन के लिये की गई है जिससे उनमें लेखन कौशल का विकास हो और हिन्दी, अंग्रेजी व गणित पाठ्यपुस्तकों में दी गई गतिविधियों के लिये अभ्यास किया जा सके। उक्त राशि प्रत्येक प्रायमरी स्कूल की शाला प्रबंधन समिति के खाते में जमा होगी तथा समिति भण्डार क्रय नियमों का पालन करते हुये इनका क्रय कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायेगी।
 

Leave a Reply