पहली बार बही-खाता से छूटा पीछा, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman मेड इंडिया टैबलेट से बजट पढ़ेंगी

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सोमवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी. ये बजट कई मायनों में खास होने वाला है और इतिहास में पहली बार बजट (Budget 2021) पूरी तरह से पेपरलेस होगा और बजट भाषण व दस्तावेज सॉफ्ट कॉपी में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.
मेड इंडिया टैब से बजट पढ़ेंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने हाथ में मेड इन इंडिया (Made in India) टैबलेट लेकर वित्त मंत्रालय से बाहर निकलीं. निर्मला सीतारमण इस बार संसद में बजट पारंपरिक बही-खाते की जगह टैबलेट से पेश करेंगी, जो डिजिटल इंडिया का एक संकेत भी है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस है और इसलिए वित्त मंत्री टैबलेट के जरिए बजट पढ़ेंगी. Zee News से एक्सक्लूसिव बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यूनियन बजट (Union Budget 2021) मेड इन इंडिया टैबलेट में पेश किया जाएगा.
Budget 2019 में बदला था चमड़े का ब्रीफकेस
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने साल 2019 में चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और बजट के बही-खाते लाल कपड़े में लेकर संसद पहुंची थीं. यह उनका पहला बजट था.
ऐप पर मिलेंगे बजट 2021 के सभी अपडेट
बजट 2021 के लिए Union Budget Mobile App लॉन्च किया गया है, जहां आप बजट देख सकते हैं. भारत सरकार के इस ऐप को आप गूगल ऐप स्टोर (Google App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप स्टोर में जाकर Union Budget टाइप करें. जिस ऐप के नीचे NIC eGov Mobile Apps लिखा हो उसे डाउनलोड कर लें. आप इस ऐप को सीधे www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
