पांचवें दिन कोरोना वैक्सीनेशन पहुंचा 70.59 फीसदी

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण को लेकर धीरे- धीरे रूझान बढ़ता जा रहा है। जहां पहले कम संख्या में हेल्थवर्कर्स सामने आ रहे थे। वहीं अब धीरे- धीरे लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पांचवें दिन 23,323 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए, जो दिन के तय लक्ष्य का लगभग 70.59 प्रतिशत है।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य के 33 जिलों के 339 टीकाकरण केंद्रों पर 33,040 स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण का टीका लगाया जाना था। निर्धारित समयावधि में 23,323 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। यानी लक्ष्य की तुलना में 70.59 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। इस दौरान राज्य में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के 14 मामले सामने आए। रिपोटर्स के अनुसार बीते 24 घंटे में वैक्सीनेशन भी दोगुना हो गया है।
